अब किसे चाहें किसे दुंदा करें
वो भी आखिर मिल गया अब क्या करें
हलकी हलकी बारिशें होती रहें
हम भी फूलों की तरह भीगा करें
आँख मूंदे उस गुलाबी धूप में
देर तक बैठे उसे सोचा करें
दिल मुहब्बत दीन दुनिया शायरी
हर दरीचे से तुझे देखा करें
घर नया कपडे नए बर्तन नए
इन पुराने कागजों का क्या करें
Saturday, October 4, 2008
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment