खामोशी ख़ुद अपनी सदा हो ऐसा भी हो सकता है
सन्नाटा ही गूंज रहा हो ऐसा भी हो सकता है
मेरा माझी मुझ से बिछड़ कर क्या जाने किस हाल में है
मेरी तरह वो भी तनहा हो ऐसा भी हो सकता है
सहारा सहारा कब तक मैं ढूंडूं उल्फत का एक आलम
आलम आलम इक सहारा हो ऐसा भी हो सकता है
अहल-ऐ-तूफ़ान सोच रहे हैं साहिल डूबा जाता है
ख़ुद उन का दिल दूब रहा हो ऐसा भी हो सकता है
Monday, October 13, 2008
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment